भारत में घूमने की 5 सबसे खूबसूरत जगह – Best Places In India In Hindi

भारत में घूमने की 5 सबसे खूबसूरत जगह – Best Places In India In Hindi:-

भारत दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में गिना जाने वाला बहुत ही खूबसूरत देश है।आज हम Best Places In India के बारे में बतायेगे ,भारत में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है। भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। हर साल भारत में दुनिया भर के लाखों लोग घूमने आते हैं। भारत अपने विशाल किलो और महलों के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।भारत में आप को कई ऐतिहासिक चीजे देखने को मिल जाएगी। कई विशाल और ऐतिहासिक मंदिर दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। भारत के पर्यटन स्थल काफी सस्ते है। पर्यटन के हिसाब से भारत दुनिया के सबसे प्रमुख देशों में आता है।

भारत में घूमने की जगह-
Best Places In India In Hindi



कश्मीर, शिमला, माउंट आबू और मनाली भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां पर पर्यटक अपनी भारत यात्रा के दौरान एक बार जरूर जाना चाहते है। स्वादिष्ट भोजन और खूबसूरत वातावरण पर्यटकों का मन मोह लेता है। भारत एक बहुत ही विशाल देश है भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरे नंबर पर आता है।

1.भारत की सबसे खूबसूरत जगह कुल्लू मनाली
मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित भारत का सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशन है। आसमान छूते पहाड़ और हरा भरा वातावरण प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहा भारत में लोग सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है।

रोहतांग पास, सोलांग वेली, मनु मंदिर, वन विहार, मणिकरण, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और हिडिंबा देवी मंदिर कुल्लू मनाली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह स्थान बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है सीजन के समय थोड़ा महंगा हो सकता है।

2. भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कश्मीर:

Best Places In India In Hindi


हिमालय की गोद में बसा कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कश्मीर अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।

3.आगरा – ताजमहल का शहर :-

Best Places In India In Hindi

भारत दर्शनीय स्थल में आगरा का नाम  लिया जाता है क्योंकि दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा यहीं स्थित है। ताजमहल की असीम सुंदरता प्रेम की दास्तान बयान करती है। सफ़ेद संगमरमर से बने ताजमहल को शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज महल की स्मृति में बनवाया था। इसके पिछली तरफ यमुना नदी बहती है। यहाँ की एक और चीज़ मशहूर है और वो है स्वादिष्ट आगरा का पेठा, जिसका स्वाद आपकी जबान पर बना रहेगा।

4. भारत का पर्यटन स्थल दिल्ली:-

Best Places In India In Hindi


भारत की राजधानी दिल्ली भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यहां पर आप को कई ऐतिहासिक किले, महल, स्मारक और प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाएंगे। भारत का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर दिल्ली जिसको दिल वालो की नगरी कहा जाता है।

लाल किला, अक्षरधाम, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, हुमायूं का मक़बरा और लोटस टेंपल दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां पर हर कोई अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान जाना चाहता है। दिल्ली भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों में आता है। इतिहास प्रेमियों के लिए दिल्ली बहुत प्रसिद्ध है। यह शहर आप को भारत के इतिहास और संस्कृति से परिचित करवाएगा।

5.भारत की खूबसूरत जगह गोवा:-

Best Places In India In Hindi


गोवा भारत की सबसे खूबसूरत और आकर्षक जगहों में आता है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटो, किलो, बाजारों और पुर्तगाली वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर साल देश दुनिया से लाखो पर्यटक गोवा की यात्रा करने आते है। मौज मस्ती और नाइट लाइफ का एन्जॉय करने के लिए गोवा सबसे बेस्ट विकल्प है।


FAQ:-

Qus 1.भारत में नंबर 1 पर्यटन स्थल कौन सा है?

आगरा का ताजमहल ,यूपी

खास बात ये है कि आगरा में केवल ताज महल ही नहीं है। यहां आने वाले पर्यटक आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों को घूम सकते हैं।
Qus 2.  भारत में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगह कौन सी है?
Worldwideexpres

On this channel, you’ll find study vlogs, tips, reviews, quizzes, travel,science and technology and more.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने